खैरमा में किराए के कमरे से युवक का सड़ा-गला शव बरामद

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 02 Jun 2026 10:07 PM

विज्ञापन

Jamui news:नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला में एक किराए के मकान से युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला.

विज्ञापन

दो दिन से बंद था कमरा, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला में एक किराए के मकान से युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला. कमरे से तेज दुर्गंध आने के बाद घटना का खुलासा हुआ. आशंका है कि युवक की मौत करीब दो दिन पहले हुई थी.

यूपी का रहने वाला था मृतक, कप-प्लेट बेचने का करता था व्यवसाय

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है. वह खैरमा में किराए का कमरा लेकर कप और प्लेट बेचने का व्यवसाय करता था. मंगलवार शाम मकान मालकिन पूनम कुमारी छत पर जा रही थीं, तभी उन्हें कमरे से दुर्गंध महसूस हुई. संदेह होने पर उन्होंने दरवाजे के छेद और वेंटिलेशन से अंदर झांका तो युवक पंखे से लटका दिखाई दिया. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

16 मई से उनके मकान में रह रहा था युवक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को बाहर निकाला. शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी. मकान मालकिन ने बताया कि सतीश कुमार 16 मई से उनके मकान में रह रहा था और उसे अंतिम बार करीब दो दिन पहले देखा गया था.

आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि जिस मकान में सतीश रह रहा था, उसी परिसर के अन्य कमरों में दो अन्य युवक भी किराए पर रहते हैं और चाट की दुकान चलाते हैं. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.

मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

कमरे से उठी दुर्गंध ने खोला मौत का राज

यदि कमरे से दुर्गंध नहीं आती तो घटना का खुलासा होने में और देर हो सकती थी. दुर्गंध के कारण ही मकान मालकिन को संदेह हुआ और उन्होंने अंदर झांककर युवक को पंखे से लटका देखा. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन