झाझा थाना का सरकारी चालक 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 02 Jun 2026 6:29 PM
विज्ञापन
JAMUI NEWS: झाझा थाना के सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार अपराह्न उसके निजी आवास के समीप 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद थाना महकमे में मची हलचल, निगरानी विभाग ने जांच के दायरे को बढ़ाने के दिए संकेत
झाझा. झाझा थाना के सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार अपराह्न उसके निजी आवास के समीप 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग ने झाझा थाना को इसकी सूचना दी और आरोपी को अपने साथ जमुई ले गई.अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों से घूस लेने का आरोप, जांच के बाद बिछाया गया था जाल
जानकारी के अनुसार, सरकारी चालक जितेंद्र कुमार के अवैध बालू कारोबार से जुड़े होने की शिकायत निगरानी विभाग को मिली थी. इसके बाद विभाग की टीम पिछले दो दिनों से मामले की जांच कर रही थी. शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धर दबोचा.अधिकारियों ने मौके पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया
बताया जा रहा है कि यह राशि अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों से ली जा रही थी. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद झाझा थाना में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के बीच हलचल बढ़ गई है. वहीं, आम लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है. निगरानी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन संकेत दिया कि अवैध बालू कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी. जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










