ePaper

किसी भी हाल में नहीं बचेगा अपराधी: श्रेयसी

Updated at : 07 May 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी हाल में नहीं बचेगा अपराधी: श्रेयसी

किसी भी हाल में नहीं बचेगा अपराधी: श्रेयसी

विज्ञापन

विधायक श्रेयसी सिंह ने मृतक के परिजन से मिल बंधाया ढ़ांढ़स, कहा दुख की घड़ी में हमारी सहानुभूति पीड़ित परिजन के साथ जमुई.विधायक श्रेयसी सिंह मंगलवार को कुंदरी गांव पहुंच कर मृतक शंकर सिंह के परिजनों से मिलकर ढ़ांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा. उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारी सहानुभूति आपके साथ हैं. पीड़ित परिवार को लेकर जो भी सहायता हो सकेगा हमलोग उसे करने को तत्पर रहेगें. जानकारी के अनुसार रविवार को कुंदरी गाव निवासी शंकर का शव बरामद हुआ. शंकर सिंह के मुंह सहित शरीर पर कई चोट थी. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, महामंत्री विनय कुमार पांडेय, अजय पासवान, श्यामाकांत सिंह, सिन्टु सिंह, विजय सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन