ePaper

तिथि भोजन में बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजन का स्वाद

Updated at : 02 Jan 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
तिथि भोजन में बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजन का स्वाद

शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया में तिथि भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय से जोड़े रखने और उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मिड डे मील सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया में तिथि भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को रसगुल्ला, खीर, पूरी तथा आलू-गोभी की सब्जी परोसी गई. बच्चों ने बताया कि विद्यालय में पहली बार उन्हें इतना स्वादिष्ट और विशेष भोजन मिला है, जिससे वे काफी खुश नजर आये. कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर तिथि भोजन का आनंद लिया. इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि तिथि भोजन के माध्यम से एमडीएम के नियमित मेन्यू से अलग विशेष अवसरों पर बच्चों को चावल, गेहूं से बने व्यंजन, फल, दाल, दलिया व पत्तेदार सब्जियों से बना ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हो सके. उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक लोगों से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों पर तिथि भोजन का आयोजन कर बच्चों के साथ अपनी खुशियां साझा करें. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चन कुमार ज्योति, शिक्षक मुरारी कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सच्चिदानंद मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन