दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर बीएपीडी टीम ने अधिकारियों से की भेंट

सोमवार को बिहार एसोसिएशन पर्सन विद डिसेबिलिटी (बीएपीडी टीम) की जिला स्तरीय टीम ने अधिकारियों से मुलाकात कर दिव्यांगजनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की.
जमुई. सोमवार को बिहार एसोसिएशन पर्सन विद डिसेबिलिटी (बीएपीडी टीम) की जिला स्तरीय टीम ने अधिकारियों से मुलाकात कर दिव्यांगजनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की. संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए त्रैमासिक बैठक आयोजित करने के लिए एक लिखित अनुरोध पत्र एसडीओ को सौंपा. समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी को यथासंभव सहयोग करने की बात कही. साथ ही 10 दिनों के अंदर बैठक कराने का आश्वासन भी दिया. मौके पर संघ के डीपीओ अयोध्या प्रसाद राव, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष अरुण विश्वकर्मा, रामनरेश मंडल (दौलतपुर), विनय कुमार सिंह, चुन्नी देवी, भूषण मंडल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










