घर के पास खेल रहे 10 वर्षीय सौरभ को सांप ने डंसा, समय पर इलाज से बची जान

Updated:
विज्ञापन

इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

झाझा के सोनो में 10 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज के बाद बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टर ने सावधानी बरतने की सलाह दी।

विज्ञापन

Jamui Snake Bite: झाझा (जमुई). सोनो थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत अंतर्गत कुरकुटा गांव निवासी संजय साह के 10 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार को सर्पदंश का शिकार होने के बाद रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की तत्परता और समय पर मिले उपचार से बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया.

घर के पास खेलते समय सांप ने डंसा

परिजनों ने बताया कि सौरभ कुमार अपने घर के समीप खेल रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया. डंसते ही बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो सांप वहां से भाग चुका था.

रेफरल अस्पताल में मिला तत्काल उपचार

परिजन बच्चे को तुरंत रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉ. हाफिजुर रहमान ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सक ने एंटी वेनम सहित आवश्यक दवाएं देकर उसकी लगातार निगरानी की.

इलाज के बाद बच्चा हुआ स्वस्थ

अस्पताल में इलाज के दौरान नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ भी बच्चे का हालचाल जानने पहुंचे. चिकित्सकों की देखरेख में सौरभ की स्थिति लगातार बेहतर होती गई. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

बरसात में सावधानी बरतने की अपील

Jamui Snake Bite: डॉ. हाफिजुर रहमान ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में घर से बाहर निकलते समय टॉर्च या पर्याप्त रोशनी का उपयोग करें. बच्चों को घर के आसपास खेलते समय सतर्क रखें तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज करायें.

Also Read : डेहरी EO हत्याकांड: पटना समेत राज्यभर के कार्यपालक पदाधिकारी सामूहिक अवकाश पर, मांगों को लेकर किया सड़क जाम


विज्ञापन
ऋतांबर सिंह

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन