36वीं बिहार राज्य ताईक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के 17 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
उपस्थित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
36वीं बिहार राज्य क्योरूगी एवं 9वीं पूमसे ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए झाझा से 17 प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित हुए हैं. ये खिलाड़ी मोतिहारी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
Jamui Taekwondo Championship: झाझा (जमुई). बिहार ताईक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 36वीं बिहार राज्य क्योरूगी एवं 9वीं पूमसे ताईक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा की द चैंपियन क्लब एंड स्पीड ताईक्वांडो एकेडमी के 17 खिलाड़ी भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता 7, 8 एवं 9 अगस्त को मोतिहारी जिले के बालगंगा, रघुनाथपुर स्थित आर्य विद्यापीठ में आयोजित होगी.
17 खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
कोच अमरदेव कुमार तांती ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में आकाश कुमार, विवेकानंद कुमार, वीवान साह, अभिजीत कुमार, नितीश कुमार एवं अंश कुमार भाग लेंगे. सब जूनियर बालिका वर्ग में अनन्या सिंह और प्रज्ञा का चयन हुआ है.
कैडेट बालक वर्ग में मो. अनस आजाद, अनंत गोपाल माधव, अभिषेक कुमार और अंश कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे. वहीं कैडेट बालिका वर्ग में सोनाली कुमारी और नव्या कुमारी भाग लेंगी. जूनियर बालिका वर्ग में कोमल कुमारी एवं प्रतिज्ञा रानी तथा सीनियर बालक वर्ग में पिंटू सोरेन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.
कई सप्ताह से चल रही है तैयारी
कोच अमरदेव कुमार तांती ने बताया कि सभी खिलाड़ी पिछले कई सप्ताह से नियमित अभ्यास कर रहे हैं. खिलाड़ियों ने प्रखंड एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है.
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने तकनीकी अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया है. उम्मीद है कि इस बार भी झाझा के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे.
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
Jamui Taekwondo Championship: ताईक्वांडो एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद सिंह, सचिव समता राही, संगठन सदस्य जयराम रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतांबर सिंह
ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










