गिद्धौर में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला, मारपीट के बाद सदर अस्पताल रेफर
फोटो- घायल महिला की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
जमुई के छेदलाही गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. खेत की मेड़ को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Jamui Land Dispute: गिद्धौर (जमुई). गिद्धौर थाना क्षेत्र के छेदलाही गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. घायल महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद
पीड़िता छेदलाही गांव निवासी रुणा देवी, पति कारू यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की.
धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
आवेदन में रुणा देवी ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया.
सदर अस्पताल किया गया रेफर
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
Jamui Land Dispute: गिद्धौर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कुमार सौरभ
कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





