Jamui News : बिहार अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम ए विजयी
Updated at : 14 Jun 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनन्या तिवारी को
विज्ञापन
जमुई.
बिहार अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीम ए और एफ के बीच श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में खेला गया. इसमें टीम एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खो कर 110 रन बनाये. टीम एफ की बल्लेबाज अनन्या तिवारी ने 71 रन, गीतांजलि ने 22 रन का योगदान दिया. टीम ए की गेंदबाज रोजी ने 01 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए की खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 7 विकेट खो कर 111 रन बनाकर फाइनल मैच तीन विकेट से जीत हासिल किया. टीम ए की खिलाड़ी अंजलि ने नाबाद 47 रन, खुशी गुप्ता ने 17 रनों का योगदान दिया. टीम एफ की खिलाड़ी अनन्या तिवारी ने तीन विकेट, नंदिनी ने 2 विकेट लिये. विनर ओर रनर टीम को संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार टीम एफ की खिलाड़ी अनन्या तिवारी को जमुई जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा दिया गया. प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी अनन्या तिवारी को दिया गया. बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार खिलाड़ी जिया सिंह को ब्लैक डायमंड एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर अनिल सिंह द्वारा दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार( मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार (खगड़िया) ने निभायी. जबकि स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत थे. इस दौरान राजीव रंजन भालोटिया, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह अशोका पब्लिक स्कूल के अशोक सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, बीसीएल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव डॉ राकेश सिंह, श्रीकांत केशरी ,नितेश केशरी, गौरीशंकर पाल, सत्येन्द्र सिंह, मयंक मेहता सहित बड़ी संख्या खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




