हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब शिक्षक-शिक्षिकाएं

प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लालमटिया में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आयी है. विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक एवं प्रधान शिक्षिका ड्यूटी समय में गायब पाये गये.
बरहट . प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लालमटिया में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आयी है. विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक एवं प्रधान शिक्षिका ड्यूटी समय में गायब पाये गये. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे विद्यालय का कार्यालय खुला हुआ था, लेकिन सभी कक्षाओं में ताला लटका था. पूरा स्कूल सुनसान नजर आया. मौके पर उपस्थित रसोईया ने बताया कि शिक्षक व शिक्षिकाएं हाजिरी बनाकर पांडों की ओर चले गये हैं और दो से तीन बजे के बीच लौटने की बात कही है. उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में कुल दो शिक्षक व एक शिक्षिका पदस्थापित हैं. जिनमें एक प्रधान शिक्षिका भी शामिल हैं. शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 5 तक का पठन-पाठन स्थगित है. लेकिन विद्यालय से जुड़े प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है. वहीं इस मामले में जब विद्यालय की प्रधान शिक्षिका से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाया गया.
क्या कहते हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि वे फिलहाल एक बैठक में व्यस्त हैं. बैठक से निकलने के बाद मामले को देखेंगे और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




