सड़क हादसे में शिक्षक घायल, इलाजरत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 6:11 PM

विज्ञापन

खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर पूर्णा मांगोबंदर के समीप हुई घटना

विज्ञापन

खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर पूर्णा मांगोबंदर के समीप हुई घटना खैरा. सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर पूर्णा मांगोबंदर के समीप शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायल शिक्षक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के संगदाहा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विकास कुमार खैरा प्रखंड क्षेत्र के चुआं विद्यालय में पदस्थापित हैं. हर दिन की तरह शनिवार सुबह भी वे स्कूल जा रहे थे. इस दौरान जब वे पूर्णा मांगोबंदर के समीप से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें चकमा दे दिया. इससे उनका नियंत्रण बाइक से हट गया और उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इस घटना में विकास कुमार घायल हो गये. मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से विकास कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन