मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
अवर निरीक्षक की परीक्षा में आधे से अधिक प्रत्याशी रहे अनुपस्थित

राज्य संपोषित प्लस टू एस एस उच्च विद्यालय से बाहर आते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar Network

बिहार में आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध विभाग की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन 4993 में से 2544 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन

जमुई. बिहार अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक पद की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

4993 में से 2448 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 4993 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें 2448 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 2544 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी कदाचार की कोई शिकायत नहीं मिली.

कड़ी जांच के बाद मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई. परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे. इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटो मिलान और शारीरिक तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, ताकि कोई भी चिट-पुर्जा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाया जा सके.

उत्तर पुस्तिका जमा करने के बाद मिली बाहर जाने की अनुमति

परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गईं. उन्हें छांटकर सुरक्षित लिफाफों में सील करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति दी गई.

परीक्षार्थियों ने बताया, सवाल थे चुनौतीपूर्ण

परीक्षा देकर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था. हालांकि उन्होंने अधिकांश सवालों के उत्तर देने का प्रयास किया और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन