जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह का अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनने को लेकर सुमित सिंह का हुआ अभिनंदन

जदयू जिला कार्यालय में सुमित सिंह का अभिनंदन करते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

जमुई जदयू कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

जमुई. जिला जदयू कार्यालय में पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह को जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की, जबकि मंच संचालन रामानंद सिंह ने किया.

कार्यकर्ताओं ने थामा जदयू का दामन

समारोह के दौरान मुकेश साह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुमित कुमार सिंह की मौजूदगी में जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर जिला जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का अंगवस्त्र, बुके और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया.

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को जमुई ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

कार्यकर्ताओं को हर समय सहयोग का भरोसा

सुमित कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और वे दिन-रात उनके लिए उपलब्ध रहेंगे.

कई नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, युवा प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, हरिओम कुशवाहा, सकलदेव दास, नवीन ठाकुर, भोला खान, नौशाद कय्यूम, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दरोगी यादव, जिला सचिव राजेश सिंह, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, सदर प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्मदेव मंडल, सोनो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल, युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, मनोहर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन