सूरजमल मुर्मू बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सूरजमल मुर्मू बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी चकाई मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह गजही पंचायत के मुखिया सूरजमल मुर्मू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जमुई जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. भारतीय जनता पार्टी चकाई मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह गजही पंचायत के मुखिया सूरजमल मुर्मू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जमुई जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं. वे गजही पंचायत के कांसजोर गांव के निवासी हैं. इससे संबंधित पत्र जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने जारी किया है. भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने कहा कि जमुई जिले में अनुसूचित जनजातियों की बड़ी आबादी निवास करती है. सूरजमल मुर्मू भाजपा के अनुभवी और पुराने कार्यकर्ता हैं. उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अधिक मजबूत होकर उभरेगी. इधर जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय, सुरेश चंद्र गिरि, जेपी सेनानी चंद्रकिशोर पांडेय, जिला मंत्री शालिग्राम पांडेय, चकाई मंडल अध्यक्ष सह बीससूत्री उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता, माधोपुर अध्यक्ष उमाशंकर सिंहा, सरौन मंडल अध्यक्ष नकुल यादव, किसान मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोरंजन पांडेय, राजबिहारी शुक्ला, धर्मवीर आनंद, तिलक हेंब्रम, अर्जुन वर्मा, प्रकाश वर्मा, मुरली वर्मा, धीरज गुप्ता, संयोग केशरी, पवन केशरी, सुमन केशरी, ओंकार वर्णवाल, प्रभात राय, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद राय, नीतीश दुबे, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है. वहीं नई जिम्मेवारी मिलने के बाद सूरजमल मुर्मू ने वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है उस दायित्व के शत प्रतिशत निर्वहन का प्रयास किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन