तेज रफ्तार ऑटो पलटी, पांच घायल, तीन सदर अस्पताल में भर्ती

Published at :16 Feb 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो पलटी, पांच घायल, तीन सदर अस्पताल में भर्ती

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित मणिद्वीप स्कूल के समीप रविवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

विज्ञापन

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित मणिद्वीप स्कूल के समीप रविवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार पांच लोग घायल हो गये जिनमें से गंभीर रूप से घायल चालक सहित तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में मलयपुर निवासी ऑटो चालक मो जसीम, सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोहरनगर निवासी सनोज कुमार तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी मो इस्लाम अंसारी शामिल हैं. घायल चालक ने बताया कि मैं जमुई से सवारी लेकर जमुई स्टेशन जा रहा था. जैसे ही ऑटो मणिदीप स्कूल के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आ गयी. बाइक सवार को बचाने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी और ऑटो पर सवार सभी लोग घायल हो गये. घायल यात्री सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोहरनगर निवासी सनोज कुमार ने बताया कि मैं रेलवे में टैक्निशियन के पद पर सिकंदराबाद के गुंटकल स्टेशन पर पदस्थापित हूं. कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था और रविवार को वापस ड्यूटी पर जा रहा था तभी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जबकि आसनसोल निवासी मो इस्लाम अंसारी जमुई में अपने रिश्तेदार के घर आया था. रविवार को आसनसोल जाने के लिये जमुई स्टेशन जा रहा था. सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन