एसपी ने किया लक्ष्मीपुर थाना का औचक निरीक्षण

एसपी विश्वजीत दयाल ने रविवार को लक्ष्मीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान लंबित मामलों का रिव्यू कर उसे जल्दी निष्पादन करने को कहा.
लक्ष्मीपुर. एसपी विश्वजीत दयाल ने रविवार को लक्ष्मीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान लंबित मामलों का रिव्यू कर उसे जल्दी निष्पादन करने को कहा. साथ ही एक अभियान चलाकर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटियों को न्यायालय में सुपुर्द करने की करवाई करे. इस दौरान उन्होंने थाने में जमा अधिक वाहनों के निष्पादन करने के लिए करवाई की जाने की बात कही. कहा कि थाने में मौजूद पदाधिकारी को तकनीकी जानकारी के बारे में पूछा गया. साथ ही जहां दिक्कतें हुई उसके सुझाव भी दिए. इस दौरान उन्होंने थाने के चौकीदारों तथा पुलिस जवानों से मिलकर परिचय लेते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




