पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर रखी जायेगी नजर

Updated:
विज्ञापन
पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर रखी जायेगी नजर

आगामी रामनवमी, ईद व चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से मुंगेर आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

जमुई. आगामी रामनवमी, ईद व चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से मुंगेर आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये. उक्त बैठक में डीएम अभिलाषा शर्मा अपने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शामिल हुईं. बैठक में डीएम ने सामाजिक सौहार्द बनाये रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये. उन्होंने सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखने, गश्त दल तैनात करने, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश के दिये. साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. मौके पर कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन