महादेव सिमरिया में श्रावणी मेले का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
फोटो 3 दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का शुभारंभ करते डीएम, एसपी, डीडीसी, एसडीओ व अन्य, | Prabhat Khabar Network

फोटो- दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का शुभारंभ करते डीएम, एसपी, डीडीसी, एसडीओ व अन्य, | Prabhat Khabar Network

जमुई के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना की. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: जमुई. महादेव सिमरिया स्थित प्रसिद्ध श्रीश्री 108 बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित श्रावणी मेले का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. मंदिर न्यास समिति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करायी.

डीएम और एसपी ने की पूजा-अर्चना

जिलाधिकारी नवीन श एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की. इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

प्रतिभाशाली युवाओं को किया गया सम्मानित

उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं मंदिर न्यास समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

कई अधिकारी रहे मौजूद

Shravani Mela 2026: कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुभाष मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार, कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारी विकेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी तथा श्रीश्री 108 बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Rahul Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन