स्कूली बच्चों ने क्षय रोगों के प्रति लोगों को किया जागरूक

क्षय रोग दिवस के मौके पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद नर्सिंग स्कूल और केसेस नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने रेफरल अस्पताल से रैली निकाली
चकाई. क्षय रोग दिवस के मौके पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद नर्सिंग स्कूल और केसेस नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने रेफरल अस्पताल से रैली निकाली. रैली रेफरल अस्पताल से शुरू होकर थाना मोड़, चकाई बाजार चौक, निचे बाजार, सरकारी बस पड़ाव, सब्जी मार्केट, जयप्रकाश चौक होते हुए पुनः रेफरल अस्पताल आकर समापन हो गयी. रैली में शामिल छात्राओं ने लोगों क़ो क्षय रोग के प्रति जागरूक किया तथा इससे बचाव एवं ईलाज के बारे में भी जानकारी दी. रैली में विवेकानंद नर्सिंग स्कूल के वाइस प्रिंसिपल रजनी कुमारी, ट्युटर शुभम कुमार, दीपक कुमार, केसेस के प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता, स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के प्रो अमित राजवीर सिंह भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




