शिविर में स्कूली बच्चों ने करायी आंखों की जांच

Updated:
विज्ञापन
शिविर में स्कूली बच्चों ने करायी आंखों की जांच

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अस्ता में स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बुधवार को रेफरल अस्पताल चिकित्सक की टीम ने शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के नेत्रों की जांच की.

विज्ञापन

झाझा. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अस्ता में स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बुधवार को रेफरल अस्पताल चिकित्सक की टीम ने शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के नेत्रों की जांच की. शिविर में डॉ नौशाद, डॉ अवधेश, डॉ नाही शमीम, काउंसलर राहुल कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. शिविर में लगभग दर्जनभर स्कूली बच्चों को नेत्र में समस्या होने पर उन्हें अस्पताल में पुनः चेकअप के लिए बुलाया गया. चिकित्सकों का दल ने स्कूली बच्चों को नेत्र रोग से बचाव, लक्षण के बारे में भी जानकारी दी. स्कूली बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर रखने व लगातार पढ़ाई न करने की सलाह दी गयी. 30-40 मिनट के बाद नेत्र को आराम दें. सुबह उठते ही सबसे पहले नेत्र पर पानी मारें और नेत्र को साफ करते रहें. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन