संत रविदास ने जातिवाद से ऊपर होकर समाज को दिखाया था राह

Published at :12 Feb 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
संत रविदास ने जातिवाद से ऊपर होकर समाज को दिखाया था राह

सोनो. सोनो दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जन्म जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

सोनो में मनायी गयी संत रविदास जयंती, प्रतिनिधि, सोनो. सोनो दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जन्म जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुई लोकसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी अर्चना कुमारी रविदास सहित तमाम गणमान्य व उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर उन्हें नमन किया. संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर चर्चा करते मुख्य अतिथि अर्चना रविदास ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी जातिवाद से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य किये थे. वो एक दार्शनिक भी थे और लोगों को भक्ति मार्ग पर चलने की शिक्षा भी दी. उन्होंने लोगों को ईश्वर को प्राप्त करने और उनकी रचना में प्रभु के प्रति प्यार देखने की बात कही. आज भी उनके वचन, दोहे और रचनाएं प्रेरणादायक हैं. उनके आदर्श युवाओं को जीने की सीख देते हैं. वहीं संयोजक महेंद्र दास ने कहा कि संत शिरोमणि ने समाज में व्याप्त अस्पृश्यता के कलंक को दूर करने का प्रयास किया व समस्त मानव जाति को एक जीव अंश माना है. समाज में मानव में भिन्नता व असमानता जैसी विचारधारा को उन्होंने महाकलंक माना. इंसान एक सामाजिक प्राणी है सामूहिक समाज के निर्माण से ही इंसान देवअंश कहलाता है इसलिए मानव मानव में प्रेम ही महान धर्म है. मौके पर समाजसेवी रविन्द्र मंडल, समाजसेवी अमरेंद्र यादव, महंत खीरु साहेब, महंत गोविंद साहेब, शंकर दास, देव सागर बौद्ध, प्रदीप आर्य, बैजंती देवी, पूर्व मुखिया शंकर दास, कुंदन दास, भागीरथ दास, प्रभु दास,नीतेश्वर आजाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत रविदास के आदर्श और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन