बोरे में शव की अफवाह से मचा हड़कंप, खैरा-जमुई मार्ग पर जुटी भीड़

Jamui News:जमुई-खैरा मार्ग पर सड़क किनारे पड़े संदिग्ध बोरे में शव होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। जांच में बोरे से मुर्गे के अवशेष मिले
जमुई.जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब उसमें किसी व्यक्ति का शव होने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
दुर्गंध और लाल द्रव देखकर बढ़ी आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि उसमें से खून जैसा लाल पदार्थ भी निकलता दिखाई दे रहा था। इसके बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और क्षेत्र में भय व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
एक घंटे तक बना रहा सनसनी का माहौल
करीब एक घंटे तक सड़क किनारे लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई बोरे के अंदर क्या है, यह जानने को उत्सुक दिखा। अफवाहों के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना रहा।
बोरा खुलते ही सामने आई सच्चाई
बाद में लोगों ने साहस जुटाकर बोरे को खोला तो मामला पूरी तरह साफ हो गया। बोरे के अंदर किसी व्यक्ति का शव नहीं, बल्कि मुर्गे के छिलके और पैर रखे हुए थे, जिनसे दुर्गंध निकल रही थी। सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धीरे-धीरे भीड़ छंट गई और स्थिति सामान्य हो गई।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










