Jamui News: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, मांगोबंदर के पास भीषण टक्कर में 2 दोस्तों की गयी जान, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मौजूद परिजन

शादी समारोह खत्म होने के बाद बाइक से तीनों घर लौट रहे थे इसी दौरान मांगोबंदर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही फल लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दिया. जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित मांगोबंदर गांव के समीप बुधवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे पीकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल की नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर:

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर खैरा थाना की पुलिस द्वारा घायल व मृतक को सदर अस्पताल लाया गया जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. मृतक की पहचान जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सेवा गांव निवासी कैलाश रावत और मंटू रावत के रूप में हुई है. जबकि घायल उसी गांव कि सौरभ कुमार है.

बारात में शामिल होने तीनों युवक बाइक से रायपुरा गया था:

परिजन द्वारा बताया गया कि झारखंड राज्य के गिरिडीह से बारात खैरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव आया था. उक्त बारात में शामिल होने तीनों युवक बाइक से रायपुरा पहुंचा. शादी समारोह खत्म के बाद बाइक से तीनों घर लौट रहे थे इसी दौरान मांगोबंदर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही फल लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दिया. जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन