Jamui News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के जमुई आगमन को लेकर राजद नेताओं ने किया विमर्श

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 10:12 PM

विज्ञापन

17 अक्तूबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन

अलीगंज.

आगामी 17 अक्तूबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव संवाद कार्यक्रम के दौरान जमुई जिला आयेंगे. इसे लेकर गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन यादव की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री सह राजद नेता विजय प्रकाश यादव ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव के जमुई आगमन की सूचना पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. उन्होंने कहा कि माननीय नेता तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम है. इसमें प्रखंड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का ही पास बनेगा. और जिन्हें पास निर्गत किया जायेगा, वही इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी के निर्देशानुसार सभी ध्यान पूर्वक काम करेंगे. इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव प्रधान महासचिव मुरारी राम, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश मालाकार, मो शमीम मल्लिक, सुपेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव जिला परिषद प्रतिनिधित्व सुनील कुमार यादव, रामू यादव, मकेश्वर यादव, जगजीवन राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन