चार मिनट 55 सेकंड 1600 मीटर दौड़ पूरी कर ऋषभ रहा अव्वल

प्रखंड क्षेत्र के कहरडीह गांव में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया.
खैरा . प्रखंड क्षेत्र के कहरडीह गांव में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया. एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 1600 मीटर दौड़ में ऋषभ पांडेय ने 4 मिनट 55 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं गोपाल कुमार ने 5.05 मिनट, सोनू कुमार ने 5.06 मिनट और दिवाकर कुमार ने 5.09 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की. 100 मीटर दौड़ में आयुष राज एवं माही कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. इसके अलावा अन्य एथलेटिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-13 वर्ग के अंतर्गत गिद्धौर एवं कहरडीह की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गिद्धौर ने कहरडीह को 2-0 से पराजित किया.सीनियर वर्ग में कहरडीह ने कोल्हुआ को 1-0 से हराया और फाइनल मुकाबले में बल्लवपुर को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू कुमार, जयराम कुमार, रोशन कुमार, अरुण कुमार, दिव्यांशु कुमार, राकेश कुमार सिंह, चुनचुन कुमार सिंह, पूर्णानंद पांडेय, सनोज पांडेय, मनीष पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों एवं बच्चों का विशेष योगदान रहा. आयोजन के दौरान पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




