गैस सिलिंडर लदे पिकअप पर गिरा रेलवे फाटक

Updated:
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लदे पिकअप पर गिरा रेलवे  फाटक

झाझा-जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के समीप बीते गुरुवार दोपहर 12:10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

गेटमैन ने बिना सायरन दिए बंद किया फाटक

सिमुलतला. झाझा-जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के समीप बीते गुरुवार दोपहर 12:10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया. लोहिया चौक स्थित रेलवे फाटक संख्या 36 स्पेशल टी पर गेटमैन की लापरवाही से गैस सिलिंडर लदी एक पिकअप वैन पर अचानक फाटक गिर गया, जिससे फाटक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा हो गया. घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मियों ने फाटक के बगल में स्थित स्लाइडिंग गेट को चालू कर ट्रेन परिचालन को सामान्य रखा. हालांकि, सड़क मार्ग पर दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गयी और सिमुलतला-चकाई मुख्य मार्ग दो घंटे तक बाधित रहा.

झाझा-जसीडीह रेलखंड पर बड़ा हादसा टला

वाहन चालक सिमुलतला गांव निवासी कैलाश यादव ने बताया कि वह सिमुलतला बाजार के मिट्ठू सिंह के पिकअप वाहन में एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर ग्राहकों को पहुंचाने जा रहे थे. फाटक खुला हुआ था, जैसे ही वह पार कर रहे थे, अचानक बिना सायरन बजाए गेटमैन ने फाटक बंद करना शुरू कर दिया और फाटक वाहन पर गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि गेटमैन को जैसे ही ट्रेन आने की सूचना मिली, उसने बिना ट्रैफिक की स्थिति देखे फाटक बंद कर दिया. इससे पिकअप वाहन पर फाटक गिर गया और क्षतिग्रस्त हो गया.

आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लिया, वाहन लेकर फरार हुआ मालिक

घटना की जानकारी मिलते ही सिमुलतला स्टेशन से आरपीएफ के शंकर दास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक समेत वाहन को कब्जे में ले लिया. हालांकि, वाहन मालिक मिट्ठू सिंह मौके का फायदा उठाते हुए डुप्लीकेट चाभी से वाहन लेकर फरार हो गया. देर शाम आरपीएफ ने वाहन चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन