ePaper

रवींद्रनाथ टैगोर की मनायी गयी जयंती

Updated at : 12 May 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
रवींद्रनाथ टैगोर की मनायी गयी जयंती

रेलवे कॉलोनी स्थित बरोबारी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को बंगाली समाज के सदस्यों ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनायी.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे कॉलोनी स्थित बरोबारी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को बंगाली समाज के सदस्यों ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनायी. इस दौरान डॉ हिमाद्री मोहन चक्रवर्ती, विधान मुखर्जी, संतोष झुनझुनवाला समेत अन्य गण्यमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में बंगाली समाज की बालिकाओं ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत व अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम में मौजूद देवाशीष मुखर्जी, चैताली साहा, नैनिका मुखर्जी, अपराजिता साहा समेत कई लोगों ने बताया कि रविंद्रनाथ टैगोर पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कवि व आयोनिक पुरुष रहे हैं. इस कारण बंगाली समुदाय के लोग उनकी जयंती धूमधाम से मनाते हैं. सदस्यों ने बताया की जयंती के अवसर पर हमलोग पूरे विधि विधान के साथ कार्यक्रम करते हैं व एक-दूसरे से मिलकर रविंद्रनाथ टैगोर के तेल चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हैं. कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने एक- दूसरे को बधाई दिया व उनके आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया. मौके पर बंगाली समुदाय के सदस्यों के अलावा कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन