धमना व दिग्घी में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

झाझा प्रखंड के धमना और लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी गांव में एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा
झाझा. झाझा प्रखंड के धमना और लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी गांव में एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा. पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने बताया कि यह राशि भारत सरकार की 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत राज्य को प्राप्त फंड से व्यय की जायेगी. इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना को पत्र भेजकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का दिशा निर्देश दिया है. स्थानीय विधायक ने बताया कि बिहार सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. दोनों क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से न सिर्फ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगी, बल्कि आमजनों को भी इसका लाभ मिलेगा. विधायक ने बताया कि लगातार कई वैलनेस सेंटर भी क्षेत्र में खोले गये हैं, ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










