रेल पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :09 May 2026 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
रेल पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद

आरपीएफ व राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 95 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

झाझा. आरपीएफ व राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 95 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी ने बताई कि बीते आठ मई की शाम को आरपीएफ और जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर व ट्रेनों में यात्री सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी को लेकर जांच कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म संख्या-3 के पूर्वी छोर पर तीन लावारिस थैले पड़े हैं. सूचना पर पहुंची टीम ने पोल संख्या 366/7-9 के बीच पड़े थैलों की जांच की. तलाशी में गॉड फादर सुप्रीम स्ट्रॉन्ग बीयर के कुल 190 कैन बरामद हुए. इनमें 70-70 कैन वाले दो थैलों से 35-35 लीटर तथा तीसरे थैले से 50 कैन यानी 25 लीटर शराब मिली. बरामद शराब की कुल कीमत 28 हजार 500 रुपये बतायी गयी. सभी कैनों पर फोर सेल इन झारखंड ओनली लिखा था. आरपीएफ ने जब्त शराब को जीआरपी को सौंप दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष मधुसूदन ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन