बिचकोड़वा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
बिचकोड़वा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

चकाई प्रखंड अंतर्गत बिचकोड़वा थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के रंगनिया मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत बिचकोड़वा थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के रंगनिया मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों की संघन तलाशी ली गयी. इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाली सभी वाहनों को पुलिस कर्मियों के द्वारा रोक कर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, डिक्की आदि जांच की गयी. हालांकि इस क्रम में कोई आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद नहीं किया. जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर लगभग पांच हजार रुपये का चालान काटा गया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल रखने एवं लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना में लगाम लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. जांच अभियान में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अवर निरीक्षक प्रमोद पासवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन