ePaper

पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

चकाई पुलिस ने चकाई मुख्य चौक से शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई पुलिस ने चकाई मुख्य चौक से शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी की चकाई मुख्य चौक पर दो व्यक्ति शराब के नशे में घूम रहा है. सूचना पर पुलिस जब मुख्य चौक पहुंची तो देखा की दो व्यक्ति सड़क पर लड़खड़ा कर चल रहा है. साथ ही पुलिस गाड़ी देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगा. जिसके बाद पुलिस बल के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के पाटजोरी निवासी भोला पासवान तथा गणेशपुर निवासी देवनारायण ठाकुर के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों व्यक्ति को थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो दोनों में शराब पीने के पुष्टि हुई. इधर दोनों के विरुद्ध विधि संगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया. अभियान में थानाध्यक्ष सहित अवर निरीक्षक संतोष कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन