विश्व रेड क्रॉस दिवस पर किया गया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर किया गया पौधरोपण

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गुरुवार को शिवांगन फिजियोथेरेपी सेंटर, बोधवन तालाब में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया.

विज्ञापन

जमुई. विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गुरुवार को शिवांगन फिजियोथेरेपी सेंटर, बोधवन तालाब में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ ए मोदी ने किया. मौके पर पर्यावरणविद् डॉ बी मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस-पास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाने चाहिए. पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शांडिल्य ने कहा रेड क्रॉस जैसे पुनीत अवसर पर पौधारोपण का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में अनीशा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, भोला मिस्त्री, अंकित मोदी, राजीव भगत, सुमित कुमार, बबलू सिंह, अमित कुमार, अजीत कुमार, जयराम, श्रीराम, पिंकू कुमार, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, निरंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन