ePaper

जमुई के पीयूष व निधि ने एलएलएम-एलएलबी में किया टॉप, जिले का नाम किया रोशन, सीजेआई ने किया सम्मानित

Updated at : 03 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई के पीयूष व निधि ने एलएलएम-एलएलबी में किया टॉप, जिले का नाम किया रोशन, सीजेआई ने किया सम्मानित

जिले निवासी एक भाई-बहन पीयूष कुमार और निधि सिन्हा ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

जमुई. जिले निवासी एक भाई-बहन पीयूष कुमार और निधि सिन्हा ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है. दोनों को शनिवार को पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के हाथों प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जमुई जिला मुख्यालय के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी अवकाश प्राप्त प्रधान जिला न्यायाधीश आलोक कुमार सिन्हा, किरण कुमारी के पुत्र पीयूष कुमार ने चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से एलएलएम की परीक्षा में टॉप किया है. इसके साथ ही उन्होंने न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण हो कर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर योगदान देकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. वहीं, उनकी बहन निधि सिन्हा ने पटना विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है. बचपन से ही मेधावी रहे दोनों भाई-बहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और परिश्रम को दिया है. जिले के युवाओं की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे जमुई में खुशी का माहौल है. शिक्षाविदों, समाजसेवियों व प्रबुद्ध लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन