इफ्तार पार्टी में शामिल हुए लोग

शहर के पिपराडीह मोहल्ले में गुरुवार को मो शमीम की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.
झाझा. शहर के पिपराडीह मोहल्ले में गुरुवार को मो शमीम की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, झाझा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राशिद अहमद, प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ काजू यादव समेत काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. नगर अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता में वृद्धि होती है. मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव, शिक्षक नंदकिशोर पासवान, पिंकू बरनबाल, मंटू गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










