कुरकुट्टा में लोगों ने ग्रहण की जनसुराज की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन
कुरकुट्टा में  लोगों ने ग्रहण की जनसुराज की सदस्यता

प्रखंड अंतर्गत लोहा पंचायत के कुरकुट्टा गांव में मंगलवार को जनसुराज पार्टी की एक जनसभा का आयोजन हुआ, इसमें में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड अंतर्गत लोहा पंचायत के कुरकुट्टा गांव में मंगलवार को जनसुराज पार्टी की एक जनसभा का आयोजन हुआ, इसमें में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी के सिद्धांत को विस्तार से बताते हुए सत्ता में बदलाव का आह्वान किया. जन सुराज के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि पार्टी ने पूरे राज्य में हर एक प्रखंड में 1 से 8 मई के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन किये जाने का का निर्देश जारी किया गया. इसमें कम से कम 500 लोगों की उपस्थिति होना आवश्यक है. इस निर्देश के आलोक में मंगलवार को सोनो प्रखंड के कुरकुट्टा में जमुई जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव और जिला महासचिव जमादार सिंह के नेतृत्व में सभा हुई. दोनों नेता सहित राहुल सिंह ने अपने संबोधन में लोगों को जनसुराज के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि यदि जनसुराज सत्ता में आया तो रोजगार के लिए अन्य प्रदेश जाने का पलायन रुक जायेगा. युवाओं को सस्ता ब्याज पर ऋण मिलेगा. इससे वे छोटे कारोबार कर सकेंगे. किसानों को मनरेगा के तहत मजदूर मुहैया कराया जायेगा. विश्वस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी. 400 के जगह पर 2000 पेंशन दी जायेगी. सभा के दौरान भ्रष्टाचार उन्मूलन संस्थान के कैलाश कुमार दास सहित दर्जनों लोग जन सुराज परिवार में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की. सभा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल सिंह, जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव व जिला महासचिव जमादार सिंह के अलावे कामदेव सिंह, अशोक सिन्हा, संजीव सिंह, उत्तम कुमार, सोनो प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष रमाकांत पासवान, विनय राय, मिथिलेश कुमार मंडल, महिला प्रखंड अध्यक्ष नीलू देवी, पूजा देवी, सुधीर यादव, नितेश सिंह, कैलाश दास, सुबोध कुमार, परमेश्वर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन