ePaper

फर्जीवाड़ा मामले में रामसिंहडीह का पंचायत सचिव गिरफ्तार

Updated at : 06 Jan 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा मामले में रामसिंहडीह का पंचायत सचिव गिरफ्तार

चकाई प्रखंड अंतर्गत रामसिंहडीह पंचायत के पंचायत सचिव संजीत कुमार चौधरी को फर्जीवाड़ा मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

चकाई . चकाई प्रखंड अंतर्गत रामसिंहडीह पंचायत के पंचायत सचिव संजीत कुमार चौधरी को फर्जीवाड़ा मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी खगड़िया जिले के मानसी रेल थाना पुलिस ने चकाई पुलिस के सहयोग से की. गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गयी है. हालांकि अधिकारी इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आये. जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार चौधरी रामसिंहडीह पंचायत के अलावा बरमोरिया पंचायत में भी पंचायत सचिव के पद पर पदस्थापित थे. मंगलवार की दोपहर बाद मानसी रेल थाना की पुलिस ने चकाई प्रखंड मुख्यालय के समीप से उन्हें गिरफ्तार किया और अपने साथ खगड़िया ले गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजीत कुमार चौधरी के खिलाफ मानसी रेल थाना, खगड़िया में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज है. लंबे समय से वे फरार चल रहे थे. हालांकि मानसी रेल थाना की पुलिस ने मामले को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार किया है. बताया जाता है कि संजीत कुमार चौधरी मूल रूप से छपरा जिला के निवासी हैं और बीते करीब छह माह से रामसिंहडीह पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे. इस संबंध में चकाई थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने पंचायत सचिव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन