पीएमश्री विद्यालय में बालकों के नामांकन का विरोध

Updated:
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय में बालकों के नामांकन का विरोध

बालिका उच्चतर विद्यालय का पीएमश्री बन जाने के बाद आदर्श मध्य विद्यालय के वर्ग छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का नामांकन भी उस विद्यालय में करने का आदेश निर्गत हुआ है.

विज्ञापन

झाझा. बालिका उच्चतर विद्यालय का पीएमश्री बन जाने के बाद आदर्श मध्य विद्यालय के वर्ग छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का नामांकन भी उस विद्यालय में करने का आदेश निर्गत हुआ है. इसे लेकर बालिका उच्चतर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं उसके अभिभावकों ने विरोध किया है. छात्राओं व अभिभावकों ने बताया कि उक्त विद्यालय स्थापना काल से ही छात्राएं अध्ययनरत हैं. यहां बालकों के लिए नामांकन गलत है. मूल रूप से बालिका उच्चतर विद्यालय छात्राओं के लिए है. जबकि आदर्श मध्य विद्यालय में बालक एवं बालिकाएं भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. यदि बालक का नामांकन इस विद्यालय में होता है, तो छात्राओं को पढ़ने में परेशानी होगी. छात्रा सुमन कुमारी, छोटी प्रवीण, दुर्गावती कुमारी, उर्मिला कुमारी, अदिति कुमारी, बिना कुमारी समेत कई लोगों ने बताई कि शहर का यह एकमात्र बालिका उच्चतर विद्यालय है. जहां पहले से ही लगभग एक हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं. जिसके लिए समुचित संसाधन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में दूसरे विद्यालय का इस विद्यालय से टैग कर देना और उसके अलावा बालक का नामांकन लेना यह किसी भी एंगल से सही नहीं है. सरकार इसे वापस ले. इसे लेकर छात्राओं ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, जिलास्तरीय अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री से भी अपील किया है.

बोली प्राचार्या

उक्त विद्यालय की प्राचार्या राखी कुमारी ने बताया कि सरकार का आदेश का मुझे पालन करना होगा. ऐसे मूल रूप से शुरू से ही यह बालिका विद्यालय रहा है.

बोले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बालिका उच्चतर विद्यालय मूल रूप से बालिका का विद्यालय है. इस समस्या को लेकर हमने जिला के पदाधिकारी से बात की है. सभी उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है. जैसे ही कोई निर्देश आता है तो उसका पालन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन