Jamui News : जच्चा-बच्चा को पौष्टिक आहार देना बहुत जरूरी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
आशा को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन
झाझा.
प्रखंड क्षेत्र के करहरा उच्च विद्यालय सभागार में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड जमुई द्वारा आशा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ममता साथी सदस्य अमन कुमार, वरुण कुमार, करण कुमार, सुखदेव समेत कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षक अंकित कुमार ने कहा कि गर्भवती व धात्री महिलाओं पर विशेष ध्यान देना है. इसके अलावा जन्म के बाद नौनिहाल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. ताकि भारत देश में मृत्यु दर व शिशु जन्म दर का अनुपात सही हो सके. उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि जच्चा-बच्चा को पौष्टिक आहार की अत्यंत आवश्यकता होती है. उसकी एक चार्ट बनी होती है. इस चार्ट के अनुसार उनलोगों को भोजन देना चाहिए. इससे न सिर्फ उसका ग्रोथ तेजी से होगा, बल्कि उसका चतुर्दिक विकास भी होगा. मौके पर वृंदा कुमारी, सुनीता कुमारी, करण कुमार, सुखदेव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










