नकदी व आभूषण लेकर जीजा के साथ नव विवाहिता फरार

थाना क्षेत्र की जामुखेरेईया पंचायत की खुरीपरास गांव निवासी इंद्रजीत कुमार की नव ब्याहता मुस्कान कुमारी घर में रखे नकदी, जेवरात लेकर अपने जीजा के साथ फरार हो गयी है.
झाझा. थाना क्षेत्र की जामुखेरेईया पंचायत की खुरीपरास गांव निवासी इंद्रजीत कुमार की नव ब्याहता मुस्कान कुमारी घर में रखे नकदी, जेवरात लेकर अपने जीजा के साथ फरार हो गयी है. मामले को लेकर इंद्रजीत की माता पिंकी देवी ने थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में पिंकी देवी ने बताया कि मेरा बड़ा पुत्र इंद्रजीत कुमार की शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला-करनपुर गांव निवासी रविंद्र ठाकुर की पुत्री मुस्कान कुमारी के साथ बीते 9 मार्च को हुई थी. शादी के बाद से ही मुस्कान के जीजा मोहनपुर थाने निवासी मगही गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर का पुत्र बजरंगी ठाकुर अपने साली से मिलने के लिए लगातार आते रहता था. जिसका विरोध हमने किया था. इसी बीच बीते शनिवार देर संध्या को मेरी नव विवाहिता पुत्रवधू घर में रखे नकदी, लगभग दो लाख के आभूषण के अलावा मोबाइल लेकर अपने जीजा बजरंगी के साथ फरार हो गयी है. महिला ने जांचोंपरांत उचित कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




