विकास कार्यों में तीव्र गति लाने को दिया आवश्यक निर्देश

Updated at :11 Feb 2025 6:40 PM
विज्ञापन
विकास कार्यों में तीव्र गति लाने को दिया आवश्यक निर्देश

विकासात्मक कार्यों में तीव्र गति लाने के मद्देनजर मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा के द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रतिनिधि, जमुई. विकासात्मक कार्यों में तीव्र गति लाने के मद्देनजर मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा के द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जानकारी देते डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक में भाग लिया. मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण विभाग, श्रम विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के आंकड़ा से रूबरू हुए और विकास कार्यों में तीव्र गति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य कर प्रदेश के बदलाव में अहम भूमिका निभाने को कहा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीडीसी राकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग, जिला कल्याण पदाधिकारी पदाधिकारी समेत कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन