एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का नेताओं ने लिया संकल्प

जदयू के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आगामी 13 सितंबर को चकाई विधानसभा के बटिया में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.
जमुई. जदयू के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आगामी 13 सितंबर को चकाई विधानसभा के बटिया में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की. बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया और सम्मेलन को भव्य बनाने का संकल्प लिया. भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी ने अपने-अपने दलों की ओर से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही. नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने में भी मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता सुनील बरनवाल, जिला सचिव राजेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दरोगी यादव, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, उपेंद्र गुप्ता सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




