ePaper

विस स्तरीय सम्मेलन में चकाई से पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग

Updated at : 09 Sep 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
विस स्तरीय सम्मेलन में चकाई से पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग

आगामी 13 सितंबर को बटीया में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चकाई किसान भवन में मंगलवार को एनडीए नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

चकाई. आगामी 13 सितंबर को बटीया में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चकाई किसान भवन में मंगलवार को एनडीए नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने की.बैठक का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा ने किया. बैठक में पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान, हम के प्रखंड अध्यक्ष सीताराम दास, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास वर्मा आदि शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र से सम्मेलन में 5000 एनडीए कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसको लेकर गांव-गांव में प्रचार प्रसार करने और पंचायत स्तर पर बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने पर बल दिया गया. पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा भाजपा,लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता शामिल होंगे. बैठक को शालिग्राम पांडेबो, सूरज मुर्मू, धर्मवीर आनंद, विकास गुप्ता, पलटन पासवान, सुरेशचंद्र गिरी, मनोज पोद्दार, शंभू यादव, बालेश्वर दास, अजय कुमार मुन्ना, राम निरंजन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन