दस वर्षों से फरार नक्सली मनोज हांसदा गिरफ्तार

खैरा व चंद्रदीप थाने में दर्ज नक्सल कांड का है आरोपित, नवादा कोर्ट से आर्म्स एक्ट व हत्या के मामले में नक्सली के विरुद्ध निर्गत है वारंट
सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार गांव से सोमवार को एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया. 16वीं वाहिनी एसएसबी के चरकापत्थर स्थित सी समवाय कंपनी और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली. गिरफ्तार नक्सली की पहचान चिल्काखार निवासी मनोज हांसदा के रूप में हुई. पुलिस को एक दशक से मनोज की तलाश थी, लेकिन वह फरार था. गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार नक्सली खैरा थाना कांड संख्या 65/14 व चंद्रदीप थाना कांड संख्या 93/20 का आरोपित है साथ ही उस पर नवादा सत्र न्यायालय के द्वारा आर्म्स व हत्या के मामले में वारंट भी निर्गत है. दरअसल नक्सल विरोधी अभियान के तहत हो रही कार्रवाई के दौरान चरकापत्थर स्थित एसएसबी और पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि दस वर्षों से फरार नक्सली अपने घर चिल्काखार में देखा गया है. प्राप्त सूचना पर एसएसबी चरकापत्थर व चरकपत्थर पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को चिल्काखार गांव की घेराबंदी की और विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान नक्सल कांड के फरार आरोपित मनोज हांसदा को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि मनोज हांसदा के चिल्काखार में होने की गुप्त सूचना पर एसएसबी चरकापत्थर के कंपनी कमांडेंट और चरकापत्थर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में जवानों ने चिल्काखार में छापेमारी की और यह सफलता मिली. यूं तो मनोज हांसदा कई नक्सल कांड में आरोपित है, पर अक्टूबर 2023 में नवादा में हुई एक हत्या के मामले में नवादा कोर्ट ने उसके विरुद्ध वारंट भी जारी किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




