मां काली ने पांडेय को दो विकेट से किया पराजित

Updated at :09 Feb 2025 8:33 PM
विज्ञापन
मां काली ने पांडेय को दो विकेट से किया पराजित

प्रखंड के गंगरा खेल मैदान में जय बाबा कोकिलचंद क्रिकेट क्लब की ओर से जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के गंगरा खेल मैदान में जय बाबा कोकिलचंद क्रिकेट क्लब की ओर से जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ. टूर्नामेंट का उदघाटन गंगरा पैक्स अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह पंचायत समिति संतोष रजक एवं बिट्टू सिंह ने किया. पांडेय क्रिकेट क्लब कटौना बरहट बनाम मां काली किक्रेट क्लब तेलियाडीह झाझा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें पांडेय क्रिकेट क्लब कटौना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाये.वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम मां काली क्रिकेट क्लब तेलियाडीह झाझा ने 13.2 ओवर में 02 विकेट रहते इस क्रिकेट मुकाबला को अपने नाम कर लिया. खेल समाप्ति उपरांत मैन ऑफ द मैच तेलियाडीह के नितेश को दिया गया. खेल में अंपायर की भूमिका गौतम व कुंदन ने निभायी. वहीं मैच में उद्घोषक की भूमिका राघवेन्द्र व प्रवीण ने एवं स्कोरर की भूमिका रोहित एवं अजय ने निभायी. इस टूर्नामेंट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सोनू कुमार, निलेश कुमार, गुंजन कुमार, विकास, संदीप कुमार, राहुल कुमार द्वारा योगदान दिया जा रहा है. इस अवसर पर खेल को देखने सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी युवा खिलाड़ी व ग्रामीण खेल मैदान में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन