दिव्यांगता शिविर में 40 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में मंगलवार को दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण शिविर लगाया गया.
चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन में मंगलवार को दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण शिविर लगाया गया. शिविर का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) कानपुर के सौजन्य से जमुई सांसद अरुण भारती की पहल पर किया गया. शिविर में 15 वरिष्ठ नागरिकों व 17 दिव्यांगजनों समेत कुल 40 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया. चिकित्सकों की टीम ने जांच कर आवेदन लिये. लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि एडीप योजना के तहत जिले में करीब 3000 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि पंजीकृत लाभुकों को चुनाव से पूर्व व्हीलचेयर, चश्मा, छड़ी, कमबोर्ड सहित अन्य उपकरण उपलब्ध करा दिए जायेंगे. हालांकि, प्रचार-प्रसार के अभाव में अपेक्षित संख्या में दिव्यांगजन नहीं पहुंच सके. वहीं शिविर में पेयजल व नाश्ते की व्यवस्था नहीं होने और प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




