ePaper

रामाकुराव प्राथमिक विद्यालय में आपदा से बचाव का कराया मॉक ड्रिल अभ्यास

Updated at : 20 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
रामाकुराव प्राथमिक विद्यालय में आपदा से बचाव का कराया मॉक ड्रिल अभ्यास

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रामाकुराव में आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रामाकुराव में आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के एचएम ओंकार वर्मा ने की, जबकि फोकल शिक्षिका बंदना कुमारी ने बच्चों को आपदा के समय सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय बताए. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मजबूत मेज या टेबल के नीचे जाकर सिर व गर्दन को सुरक्षित रखने व भवन से बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने जैसे व्यावहारिक उपाय सिखाए. इस अवसर पर छात्र रजनीश कुमार, छात्रा खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, सुलेखा कुमारी, नेहा कुमारी और सृष्टि कुमारी सहित कई बच्चों ने मॉक ड्रिल में भाग लेकर आपदा बचाव की विधियों का अभ्यास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन