नाबालिग गायब, थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग गायब, थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति ने गांव की ही एक महिला पर पुत्री के बहला-फुसलाकर ले जाने को थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति ने गांव की ही एक महिला पर पुत्री के बहला-फुसलाकर ले जाने को थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि बीते 7 मई को मेरी नाबालिग पुत्री अचानक लापता हो गयी. जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका. जिसके बाद बीते 13 मई को गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र तुरी द्वारा बताया कि मेरी पुत्री को बीते 7 मई को ईएमयू ट्रेन से किऊल जाते देखा. आरपीएफ में स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि मेरी पुत्री को गांव की ही रहने वाली सबुजा देवी अपने साथ ट्रेन में लेकर जा रही है. पिता ने पुलिस से पुत्री की सकुशल खोजबीन की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन