ePaper

दक्षिण पूर्व रेलवे पर लगेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

Updated at : 09 Sep 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व रेलवे पर लगेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में टीआरटी मशीनों को स्थापित करने को लेकर राउरकेला जंक्शन-कंशबहाल-राउरकेला जंक्शन के बीच अप व डाउन लाइनों पर आगामी 11 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक मेगा ब्लॉक लगाया जायेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झाझा दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में टीआरटी मशीनों को स्थापित करने को लेकर राउरकेला जंक्शन-कंशबहाल-राउरकेला जंक्शन के बीच अप व डाउन लाइनों पर आगामी 11 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक मेगा ब्लॉक लगाया जायेगा. मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेगी, जबकि कई के रूट बदले जायेंगे. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस आगामी 10, 17, 24, 31 अक्तूबर, 07, 14, 21, 28 नवंबर, 05 दिसंबर और 12 दिसंबर को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी .उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस आगामी 11, 18, 25 अक्तूबर, 01, 08, 15, 22, 29 नवंबर, 06 और 13 दिसंबर को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी. सूचना पदाधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस आगामी 13, 20, 27 अक्तूबर, 03, 10, 17, 24 नवंबर, 01 दिसंबर, 08 दिसंबर और 15 दिसंबर को होने वाली यात्रा को नियमित मार्ग कांड्रा-गम्हरिया-टाटानगर-गम्हरिया-सीनी के बजाय कांड्रा-सीनी (टाटानगर को छोड़कर) के रास्ते चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन