घर, गली व गांव को रखें स्वच्छ, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित - बीडीओ

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई.
बरहट . स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार ने की. इसमें प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया. बीडीओ श्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना या अभियान नहीं, बल्कि यह जनजीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए. अगर प्रत्येक नागरिक अपने घर, गली और गांव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी ले, तो बीमारियों से तो बचा ही जा सकता है, साथ ही एक समृद्ध और स्वस्थ समाज की ओर भी कदम बढ़ाया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली. उन्होंने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने घर और विद्यालय को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे. यह दृश्य भावी पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना. बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान सभी पंचायतों में सामूहिक सफाई, सरकारी भवनों की रंगाई-पुताई, रंगोली प्रतियोगिता, प्रभातफेरी और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेगी. बैठक में जल एवं स्वच्छता समिति, बरहट के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता के सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला. अधिकारियों ने सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ भारत और स्वच्छता ही सेवा जैसे अभियानों को सफल बनाने की अपील की. इस दौरान डीसीसीबी राकेश कुमार, प्रखंड समन्वयक अनु पोद्दार, कार्यपालक सहायक मनोरंजन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश राम, संजय कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




