संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की हुई मौत, मचा कोहराम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 10:34 PM

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 41 वर्षीय रंजीत कुमार पासवान की रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 41 वर्षीय रंजीत कुमार पासवान की रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार छेदी पासवान का बड़ा पुत्र रंजीत पासवान कोई नशीला पदार्थ खा लिया था. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी पत्नी सुधा देवी व परिजन के अन्य सदस्य उसे उठाकर रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी ने चिकित्सक को बताया कि खाना खाने के बाद वह कुछ नशीला पदार्थ से संबंधित सामग्री खा लिया. इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. मौत की खबर सुनते ही परिजन व आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू किया. इस दौरान परिजन शव को उठाकर अपने घर ले गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन